इमरजेंसी पर नकारात्मक प्रस्तुति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ष 1975 में लगे आपातकाल पर आज भी पत्र-पत्रिकाओं, भाषणों, वक्तव्यों और बैठकों में भयानक चर्चा होती है. लोमहर्षक और भयावह प्रस्तुतीकरण के लिए होड़ है, मानो इस प्रस्तुति के बाद उन्हें सीधे किसी सम्मानित पुरस्कार से नवाजा जायेगा. पहले से स्वस्थ विवेचना की परंपरा रही है. खामियों का अंबार होते हुए भी कुछ न […]
विज्ञापन
वर्ष 1975 में लगे आपातकाल पर आज भी पत्र-पत्रिकाओं, भाषणों, वक्तव्यों और बैठकों में भयानक चर्चा होती है. लोमहर्षक और भयावह प्रस्तुतीकरण के लिए होड़ है, मानो इस प्रस्तुति के बाद उन्हें सीधे किसी सम्मानित पुरस्कार से नवाजा जायेगा.
पहले से स्वस्थ विवेचना की परंपरा रही है. खामियों का अंबार होते हुए भी कुछ न कुछ सकारात्मक पहलू पर भी विचार पेश किया जाना चाहिए.
लेकिन इस मामले में तो ऐसा लगता है, जैसे सबने कसम खा रखी है कि इसकी चाहे जितनी जड़ खोदो, कोई कुछ नहीं कहेगा. आज भी इस मामले में कई प्रश्न अनुत्तरित हैं, जिनका उत्तर हमें निष्पक्ष होकर ढूंढ़ना चाहिए. विवेचकों को गंभीरता से विचार करना होगा कि तमाम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अंगीकार करनेवाले अपने देश के किसी नेता को ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि उसने आपातकाल का सहारा लिया?
विश्वनाथ झा, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




