पुस्तकालय की स्थापना करे सरकार

Published at :17 Jul 2015 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
पुस्तकालय की स्थापना करे सरकार

मैं धनबाद शहर के गांधी नगर मोहल्ले की निवासी हूं. मेरे मोहल्ले के आसपास कोई पुस्तकालय नहीं है. हमें जब भी किसी पुस्तक को पढ़ने की इच्छा होती है, तब हम नहीं पढ़ पाते. इसका कारण यह है कि पास में पुस्तकालय नहीं होने के कारण मनचाही पुस्तकों को बाजार से खरीदने में काफी पैसे […]

विज्ञापन
मैं धनबाद शहर के गांधी नगर मोहल्ले की निवासी हूं. मेरे मोहल्ले के आसपास कोई पुस्तकालय नहीं है. हमें जब भी किसी पुस्तक को पढ़ने की इच्छा होती है, तब हम नहीं पढ़ पाते.
इसका कारण यह है कि पास में पुस्तकालय नहीं होने के कारण मनचाही पुस्तकों को बाजार से खरीदने में काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इस मोहल्ले के नागरिकों की इच्छा है कि यदि उनके मोहल्ले में सरकार की ओर से पुस्तकालय की व्यवस्था कर दी जाये, तो उन्हें अध्ययन करने में सहूलियत होगी. यह अकेले धनबाद शहर की ही बात नहीं है.
हम पूरे राज्य के अन्य शहरों के बारे में भी यही बात सरकार से कहना चाहेंगे कि सरकार हर कस्बे और शहरों में एक पुस्तकालय की स्थापना करे, जहां उस क्षेत्र के निवासी बाजारों में फालतू घूम कर समय बिताने के बजाय ज्ञानवर्धन में वक्त लगायें.
सिमरन कुमारी, गांधी नगर, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola