तकनीकी त्रुटियों पर ध्यान दें अभ्यर्थी

प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति अधिसूचना संख्या सं.8/नं.1-04/211-1632 दिनांक 5/9/12 के नियमानुसार मध्य विद्यालयों में विषयवार तीन शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिये गये हैं. अभ्यर्थी अपने स्नातक विषय एवं टेट में लिये गये विषयों का मिलान कर लें कि भाषा शिक्षक के लिए भाषा विषय के साथ स्नातक/समकक्ष […]
प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति अधिसूचना संख्या सं.8/नं.1-04/211-1632 दिनांक 5/9/12 के नियमानुसार मध्य विद्यालयों में विषयवार तीन शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिये गये हैं. अभ्यर्थी अपने स्नातक विषय एवं टेट में लिये गये विषयों का मिलान कर लें कि भाषा शिक्षक के लिए भाषा विषय के साथ स्नातक/समकक्ष होना अनिवार्य है.
नियुक्ति नियमावली 2012 के अनुसार वैकल्पिक विषय के साथ टेट उत्तीर्ण हों. विज्ञान के शिक्षक के लिए विज्ञान विषय के साथ स्नातक एवं वैकल्कि विषय गणित के साथ टेट उत्तीर्ण, कला विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण एवं सामाजिक विज्ञान के साथ टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. झारखंड में पहली बार भाषा विषय के शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है. इसलिए अभ्यर्थी इस पर ध्यान दें.
महेंद्र प्रसाद सिंह, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




