अभिनेता आमिर खान के नेक इरादे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2015 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

चार जुलाई के प्रभात खबर में अनुप्रिया अनंत को दिये साक्षात्कार में अभिनेता आमिर खान ने नेक इरादे अभिव्यक्त किये हैं. आमिर खान लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ ही सामाजिक कल्याण से भी जुड़े हैं. ‘सत्यमेव जयते’ भारतीय दर्शन का सूत्र वाक्य है. इसके तहत समाज से जुड़ी समस्याओं को चित्रित कर आमिर खान ने […]
विज्ञापन
चार जुलाई के प्रभात खबर में अनुप्रिया अनंत को दिये साक्षात्कार में अभिनेता आमिर खान ने नेक इरादे अभिव्यक्त किये हैं. आमिर खान लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ ही सामाजिक कल्याण से भी जुड़े हैं.
‘सत्यमेव जयते’ भारतीय दर्शन का सूत्र वाक्य है. इसके तहत समाज से जुड़ी समस्याओं को चित्रित कर आमिर खान ने काफी शोहरत पायी है. मौलाना आजाद और महाभारत पर फिल्म बनाने का इनका इरादा काफी नेक और प्रशंसनीय है. मौलाना आजाद महात्मा गांधी के सहयोगी और सत्य-अहिंसा के समर्थक स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं.
कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया है, जिसके वे हकदार थे. आमिर ने महाभारत का भी अध्ययन किया है. इस कालजयी रचना का सार ही सत्यमेव जयते, यतो धर्म: ततो जय: है. आमिर की अध्ययनशीलता उनके व्यक्तित्व को निखारती है.
भगवान ठाकुर, तेनुघाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




