गरमी फुल, तो बिजली भी गुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2015 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

गरमी चरम पर है. दिन-रात देह को झुलसा देनेवाली गरमी में हमें बिजली के उपकरणों से राहत मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन झारखंड में बिजली का रहना ही मुनासिब नहीं है. ग्रामीण इलाकों की स्थिति तो और भी दयनीय है. 21वीं सदी में बिजली के उपकरणों के बिना जहां हम अपने जीवन की कल्पना […]
विज्ञापन
गरमी चरम पर है. दिन-रात देह को झुलसा देनेवाली गरमी में हमें बिजली के उपकरणों से राहत मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन झारखंड में बिजली का रहना ही मुनासिब नहीं है.
ग्रामीण इलाकों की स्थिति तो और भी दयनीय है. 21वीं सदी में बिजली के उपकरणों के बिना जहां हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते. ऐसी स्थिति में बिजली के अभाव में झारखंड के लोगों को रात करवट बदलते हुए बिताना पड़ रहा है. अघोषित बिजली कटौती की शिकायत करने पर अफसरों द्वारा कहा जाता है कि अभी काम जारी है.
सवाल यह पैदा होता है कि काम करने के समय बिजली की आपूर्ति ही बाधित क्यों की जाती है. अन्य कामों में तो बिना बिजली के काम ही नहीं चलता. बिजली विभाग के अधिकारियों से निवेदन है कि वे झारखंड के लोगों की व्यथा सुन कर व्यवस्था को ठीक करें.
प्रतिभा तिवारी, मधुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




