विचारों से संवेदनशील होंगे हमारे कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2015 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

वर्तमान में देश भर में महिला सुरक्षा खतरे में दिख रही है. घर हो या बाहर, कहीं कोई महिला सुरक्षित नहीं कही जा सकती. दरअसल, यौन हिंसा जैसे अपराध हमारे समाज में हमारे बीच के ही लोगों द्वारा अंजाम दिये जाते हैं. इसके खिलाफ देश में समय-समय पर कड़े से कड़े कानून बनाने की मांग […]
विज्ञापन
वर्तमान में देश भर में महिला सुरक्षा खतरे में दिख रही है. घर हो या बाहर, कहीं कोई महिला सुरक्षित नहीं कही जा सकती. दरअसल, यौन हिंसा जैसे अपराध हमारे समाज में हमारे बीच के ही लोगों द्वारा अंजाम दिये जाते हैं.
इसके खिलाफ देश में समय-समय पर कड़े से कड़े कानून बनाने की मांग उठती रही है. अगर एक पल के लिए मान भी लें कि कड़े कानून बनाये जाने चाहिए, लेकिन क्या इससे अपराध और दुष्कर्मियों पर पूरी तरह से अंकुश लग सकेगा? नहीं.
जरूरत है हमें अपने विचार बदलने की, अपनी सोच को आगे ले जाने की, महिलाओं के प्रति संवेदनशील विचार ही उन्हें सम्मान प्रदान करायेगा. इसके अलावा, दुष्कर्मी का सामाजिक बहिष्कार भी असरदार रहेगा. इसके साथ ही, हमें अपने घर में महिला सदस्यों को सम्मान देना होगा, तभी समाज महिलाओं के प्रति संवेदनशील होगा.
अनंत कु सिंह, गोमो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




