बिहार में नशाखोरी का विकास अधिक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2015 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा अपने बयानों में विकास की राह पर बिहार की चर्चा करते हैं. वे कहते हैं कि अब पहलेवाली बात नहीं रही, लेकिन क्या सही मायने में वाकई ऐसा ही हुआ है? जमीनी हकीकत क्या है? मेरा पिछले दिनों बिहार जाना हुआ. मैंने जो देखा, तो पाया कि इसमें कोई […]
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा अपने बयानों में विकास की राह पर बिहार की चर्चा करते हैं. वे कहते हैं कि अब पहलेवाली बात नहीं रही, लेकिन क्या सही मायने में वाकई ऐसा ही हुआ है?
जमीनी हकीकत क्या है? मेरा पिछले दिनों बिहार जाना हुआ. मैंने जो देखा, तो पाया कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वहां समृद्धि बढ़ी है, लेकिन इसके साथ बेईमानी में भी इजाफा हुआ है. लोगों में पैसे की हवस बढ़ी है. हर व्यक्ति रोजाना अधिक से अधिक धन कमाने की लालसा रखता है.
दूर से यह देख अच्छा लगता है कि गरीब सा दिखनेवाला व्यक्ति रोजाना कम से कम हजार रुपये कमाने की धुन में लगा है, लेकिन शाम ढलते उसकी शराब के ठेकों पर उपस्थिति खलती है. नशाखोरी अब तो गांव-गांव, डगर-डगर तक पहुंच चुकी है. बिहार सरकार इस तरफ भी ध्यान दे.
नवीन कुमार सिन्हा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




