आखिर इंसानियत ने टेक दिये घुटने

Published at :22 May 2015 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
आखिर इंसानियत ने टेक दिये घुटने

संपादक महोदय, आखिर इंसानियत ने घुटने टेक ही दिये हैं. एक ऐसा हृदयहीन घटना, जिसने मानवता को शर्मसार किया. मुंबई के अस्पताल में कार्यरत परिचारिका अरुणा का यौन शोषण हुआ और उनकी आवाज को दबाने के लिए प्रताड़ना दी गयी. सही मायने में अरुणा की मौत तो उसी दिन हो गयी थी, जिस दिन उनके […]

विज्ञापन
संपादक महोदय, आखिर इंसानियत ने घुटने टेक ही दिये हैं. एक ऐसा हृदयहीन घटना, जिसने मानवता को शर्मसार किया. मुंबई के अस्पताल में कार्यरत परिचारिका अरुणा का यौन शोषण हुआ और उनकी आवाज को दबाने के लिए प्रताड़ना दी गयी.
सही मायने में अरुणा की मौत तो उसी दिन हो गयी थी, जिस दिन उनके साथ दुष्कर्म हुआ था. कोमा में जाने के बाद वह बेचारी नाममात्र की ही जिंदा थीं. इच्छामृत्यु भी भारत में एक विवादास्पद मुद्दा है.
जिस व्यक्ति का जीवन नर्क से भी बदतर हो गयी हो, उसे मृत्यु देकर क्यों नहीं असहाय कष्ट से मुक्ति दिलाने का कानून बनाया जाता? यह घटना कानून की लचर व्यवस्था को भी दर्शाता है, क्योंकि आरोपी सोहनलाल को मात्र सात साल की ही सजा हुई थी. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि आज हैवानों के आगे इंसानियत कमजोर है.
विजय प्रसाद, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola