ऑफ सीजन में क्रिकेटरों की मौज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2015 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

अभी तक तो सुना करता था कि नये-पुराने सामानों की नीलामी होती है, लेकिन भारत में जब से आइपीएल-टी20 क्रिकेट शुरू हुआ है, देश-विदेश के खिलाड़ियों को लाखों-करोड़ों में बोली लगा कर खरीदा जा रहा है. खिलाड़ी सरेआम बिक रहे हैं. आइपीएल में खेल रही टीमों में विदेशी खिलाड़ियों के साथ फिजियो, कोच, सलाहकार, बॉलिंग, […]
विज्ञापन
अभी तक तो सुना करता था कि नये-पुराने सामानों की नीलामी होती है, लेकिन भारत में जब से आइपीएल-टी20 क्रिकेट शुरू हुआ है, देश-विदेश के खिलाड़ियों को लाखों-करोड़ों में बोली लगा कर खरीदा जा रहा है.
खिलाड़ी सरेआम बिक रहे हैं. आइपीएल में खेल रही टीमों में विदेशी खिलाड़ियों के साथ फिजियो, कोच, सलाहकार, बॉलिंग, बैटिंग, फील्डिंग के बस अलग-अलग कोच. अलग-अलग टीमों के विदेशी चीयर लीडर्स और उनके खर्च भी करोड़ों में. जिन्हें अपने-अपने देश की टीमों में जगह नहीं मिलती है, वे करोड़ों लेकर आपीएल में खेलते हैं.
देशी-विदेशी खिलाड़ी ऑफ सीजन में करोड़ों रुपये वसूल कर मौज-मस्ती कर रहे हैं. भारत जैसे गरीब देश में रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है. यदि इन पैसों को गरीबों में बांट दिया जाता, तो देश से गरीबी दूर होती या नहीं?
किशन अग्रवाल, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




