राष्ट्रपति जी को साधुवाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड को पहली बार देशज राज्यपाल मिला है. पड़ोसी राज्य ओड़िशा की मूल निवासी द्रोपदी मुमरू को महामहिम का पद देकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नया इतिहास भी बना दिया है. द्रोपदी मुमरू देश की पहली आदिवासी महिला हैं, जिन्हें राज्यपाल बनने का गौरव हासिल हुआ है. उम्मीद है कि नयी राज्यपाल के आने से […]
विज्ञापन
झारखंड को पहली बार देशज राज्यपाल मिला है. पड़ोसी राज्य ओड़िशा की मूल निवासी द्रोपदी मुमरू को महामहिम का पद देकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नया इतिहास भी बना दिया है. द्रोपदी मुमरू देश की पहली आदिवासी महिला हैं, जिन्हें राज्यपाल बनने का गौरव हासिल हुआ है.
उम्मीद है कि नयी राज्यपाल के आने से झारखंड में नयी बयार बहेगी. राज्य में बहुमत वाली सरकार होने की वजह से विकास का जो रोडमैप बन रहा है. राज्यपाल द्रोपदी मुमरू की उसमें महती भूमिका होगी. झारखंड के गठन के बाद से ही आम लोगों को उम्मीद थी कि यहां पर आदिवासी-मूलवासी लोगों को महत्व मिलेगा, लेकिन अब जाकर मुराद हुई है.
देर आयद दुरुस्त आयद.. अब झारखंड में सबकुछ ठीक रास्ते पर जा रहा है. आशा करते हैं कि बहुत जल्द झारखंड विकास के नये-नये प्रतिमान गढ़ेगा. इसके लिए राष्ट्रपति को साधुवाद.
प्रमोद राय, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




