आखिर कब रुकेगा विदेशी घुसपैठ?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

बांग्लादेश की सीमा से भारत में निरंतर अवैध घुसपैठ जारी है. घुसपैठ के साथ ही जाली नोटों का कारोबार भी किया जा रहा है. जाली नोटों के कारोबारियों का जाल पूरे देश में फैल गया है. प्रभात खबर में भी समाचार प्रकाशित हुआ था कि 65 लाख के नकली नोट बरामद किये गये हैं. अब […]
विज्ञापन
बांग्लादेश की सीमा से भारत में निरंतर अवैध घुसपैठ जारी है. घुसपैठ के साथ ही जाली नोटों का कारोबार भी किया जा रहा है. जाली नोटों के कारोबारियों का जाल पूरे देश में फैल गया है. प्रभात खबर में भी समाचार प्रकाशित हुआ था कि 65 लाख के नकली नोट बरामद किये गये हैं.
अब सवाल यह उठता है कि इस वाकिये पर समय रहते प्रशासन द्वारा समुचित कदम क्यों नही उठाया जाता? उक्त समस्या पश्चिम बंगाल में और ही विकराल है. यहां अवैध घुसपैठिये वोट बैंक की राजनीति के कारण यहां की नागरिकता पाने में सफल हो जा रहे हैं. राज्य में होनेवाले बम धमाकों के तार बांग्लादेश के घुसपैठियों से जुड़ता है. अगर सरकार की ओर से समय रहते इस प्रकार की समस्या का हल नहीं निकाला गया, तो भविष्य में स्थिति विकराल हो सकती है.
पंकज कुमार, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




