इसी मानसिकता से बनेंगे विकसित!

Published at :17 Apr 2015 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
इसी मानसिकता से बनेंगे विकसित!

आज हमारा देश विकासशील से विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर है, पर क्या आज हम विकसित कहलाने के लायक हैं? क्या हमारे पास विकसित मानसिकता है? अगर लोगों की मानसिकता विकसित होती, तो भारत जैसे देश में चार और छह बच्चे पैदा करने की बात ही नहीं की जाती. आज साठ साल की […]

विज्ञापन
आज हमारा देश विकासशील से विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर है, पर क्या आज हम विकसित कहलाने के लायक हैं? क्या हमारे पास विकसित मानसिकता है? अगर लोगों की मानसिकता विकसित होती, तो भारत जैसे देश में चार और छह बच्चे पैदा करने की बात ही नहीं की जाती.
आज साठ साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार हो रहा है, तो किसी के पास रहने के लिए घर नहीं है. किसी के बच्चे भूखे हैं, तो किसी को शिक्षा की समुचित सुविधा नहीं मिल रही है. क्या यही विकसित देश के लोगों का रहन-सहन है?
जाति और धर्म के नाम पर निम्न वर्ग के लोगों में हीन भावना पैदा की जा रही है. राजनीति के माध्यम से वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है. क्या विकसित देशों में भी ऐसे ही लोगों के बीच भेदभाव की भावना पैदा की जाती है?
हरिश्चंद्र महतो, बेलपोस, चक्रधरपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola