घोषणाओं को जमीन पर उतारना जरूरी

Published at :14 Apr 2015 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
घोषणाओं को जमीन पर उतारना जरूरी

झारखंड के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों के इलाज के लिए 11 ट्रॉमा सेंटर बनाने की घोषणा की है. यदि यह घोषणा पूर्व की सरकारों की अन्य घोषणाओं की तरह न हो, तो यह सराहनीय कदम है. सिर्फ घोषणा करने से ही काम नहीं चलेगा. इन घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए […]

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों के इलाज के लिए 11 ट्रॉमा सेंटर बनाने की घोषणा की है. यदि यह घोषणा पूर्व की सरकारों की अन्य घोषणाओं की तरह न हो, तो यह सराहनीय कदम है.

सिर्फ घोषणा करने से ही काम नहीं चलेगा. इन घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए धरातल पर उतारने की जरूरत है. ये ट्रॉमा सेंटर अत्याधुनिक होने चाहिए. डीजीपी ने कहा है कि घायलों के त्वरित इलाज की सुविधा देने के लिए लोगों के मन से पुलिसिया खौफ भी समाप्त करना होगा. इसके लिए प्रशासन की ओर से कारगर कदम उठाने होंगे.

हालांकि डीजीपी महोदय ने इस संदर्भ में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि लोगों के मन से पुलिसिया भय समाप्त करने के लिए उन्होंने क्या किया? सिर्फ घोषणाओं के रूप में खोखली बातें करने से काम नहीं चलेगा.

देवेंद्र कुमार पाठक, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola