हर मांग के लिए तरीका है सड़क जाम

Published at :04 Apr 2015 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
हर मांग के लिए तरीका है सड़क जाम

आज जब सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ी है, रफ्तार बढ़ी है, इनके साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं. इस बीच अनेक खेल हो रहे हैं. जैसे ही किसी की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है, कुछ छुटभैये नेता लाश के साथ सड़क जाम कर देते हैं और मुआवजे की मांग करने लगते हैं. […]

विज्ञापन
आज जब सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ी है, रफ्तार बढ़ी है, इनके साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं. इस बीच अनेक खेल हो रहे हैं. जैसे ही किसी की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है, कुछ छुटभैये नेता लाश के साथ सड़क जाम कर देते हैं और मुआवजे की मांग करने लगते हैं.
यह आम बात हो गयी है. यहां छोटी-छोटी बात पर छुटभैये नेता सड़क जाम कर देते हैं, जिससे दूरदराज आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्कूल बस, एंबुलेंस के साथ-साथ कैदी वाहन को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है. आखिर कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है. अगर सड़क जाम नहीं हो, तो प्रशासन जागता भी नहीं है और दुर्घटना के शिकार होने वाले परिवार को मुआवजा भी नहीं मिलता. अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन, छुटभैये नेताओं, मुआवजे के बीच आम जनता को परेशानी क्यों?
प्रताप तिवारी, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola