गंगा की स्वच्छता का प्रयास सराहनीय

Published at :03 Apr 2015 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा की स्वच्छता का प्रयास सराहनीय

प्रभात खबर ने गंगा की स्वच्छता और अविरल प्रवाह के प्रति जागरूकता हेतु जो मुहिम छेड़ी है, वह न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि एक अखबार की तरफ से अपनी तरह का अनोखा प्रयास है. नदियां और उनका जल प्रवाह किसी भी राष्ट्र की प्रगति में अभिन्न योगदान देते हैं. नदियों की सुरक्षा और उनका जीवन […]

विज्ञापन
प्रभात खबर ने गंगा की स्वच्छता और अविरल प्रवाह के प्रति जागरूकता हेतु जो मुहिम छेड़ी है, वह न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि एक अखबार की तरफ से अपनी तरह का अनोखा प्रयास है. नदियां और उनका जल प्रवाह किसी भी राष्ट्र की प्रगति में अभिन्न योगदान देते हैं. नदियों की सुरक्षा और उनका जीवन ही प्रभात खबर की गंगा मुहिम का मकसद है.
हम युगों-युगों से अपनी नदियों को पूजते आये हैं. गंगा को मां मानते हैं जो देश की प्राकृतिक संपदा ही नहीं, भावनात्मक आस्था का आधार भी है. गंगा को भारत की जीवन रेखा और भारत की संस्कृति और सभ्यता की धरोहर कहा जाता है. अनेक राष्ट्र इस विषय को लेकर जागरूक हुए हैं, जहां बच्चों में जल की निर्मलता एवं स्वच्छता जैसे विषयों की जानकारी प्रारंभिक स्कूल स्तर से ही दी जाती है. ऐसा प्रयास अपने यहां भी हो.
चंदर धींगरा, सर्वे पार्क, कोलकाता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola