मीडियाकर्मियों की चिंता करे सरकार

Published at :13 Mar 2015 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों की चिंता करे सरकार

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. सही मायने में यह चहुंओर संतुलन बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह सरकार और जनता के बीच की एक मजबूत कड़ी है. इसके बिना हम प्रजातंत्र की कल्पना भी नहीं कर सकते. आज यदि देश के लोगों को भ्रष्टाचार से थोड़ी-बहुत निजात मिली भी है, तो उसका […]

विज्ञापन
मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. सही मायने में यह चहुंओर संतुलन बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह सरकार और जनता के बीच की एक मजबूत कड़ी है. इसके बिना हम प्रजातंत्र की कल्पना भी नहीं कर सकते.
आज यदि देश के लोगों को भ्रष्टाचार से थोड़ी-बहुत निजात मिली भी है, तो उसका श्रेय मीडिया को ही जाता है, परंतु दुख की बात यह है कि इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानेवाले, अपनी जान जोखिम में डाल कर देशहित में काम करनेवाले मीडियकर्मियों को ही उचित हक नहीं मिलता. सरकार को चाहिए कि वह अपने सालना बजट में मीडियाकर्मियों के लिए भी बजट बनाने की प्रक्रि या शुरू करे. उन्हें भी बजट में स्थान देने का प्रयास करे. जनता के हक, सामाजिक जागरूकता व सरकारी कामों में सहायता करनेवाले इन सिपाहियों की भी सरकार चिंता करे.
संजय राय भट्ट, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola