महिलाएं अब भी प्रताड़ना की शिकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2015 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

हम इक्कीसवीं सदी के भारत में जी रहे हैं, लेकिन क्या हम इस युग में महिलाओं को सम्मान देने के लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं? आज क्या घरेलू हिंसा में कमी आयी है? नहीं. आज भी विभिन्न प्रकार से महिलाएं घरेलू प्रताड़ना, यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना की शिकार हो रही हैं. हर वर्ग […]
विज्ञापन
हम इक्कीसवीं सदी के भारत में जी रहे हैं, लेकिन क्या हम इस युग में महिलाओं को सम्मान देने के लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं? आज क्या घरेलू हिंसा में कमी आयी है? नहीं. आज भी विभिन्न प्रकार से महिलाएं घरेलू प्रताड़ना, यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना की शिकार हो रही हैं.
हर वर्ग के परिवारों में आज भी महिलाओं को हालात से समझौता करना पड़ता है. इसी का नतीजा है कि आज देश में महिलाओं द्वारा आत्महत्या किये जाने जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं. हालांकि, वे खुद को सामाजिक तौर पर मजबूत बनाने की दिशा में कठोर कदम उठा सकती हैं, लेकिन इसके लिए हम सभी को आपस में मिल कर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा. उनके अंदर हीनभावना के स्थान पर सकारात्मक सोच पैदा करनी होगी. तभी हमारे समाज की महिलाओं की दशा बदलेगी.
डॉ अनुराधा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




