पुरुषों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए

Published at :12 Mar 2015 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुषों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए

कुछ दिन पहले महिला दिवस मनाया गया. महिला सशक्तीकरण के लिए यह जरूरी भी है. आज महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बदलते समय के साथ उन्हें बराबरी का मौका मिलना ही चाहिए. समाज में महिलाओं को सम्मान मिलना बहुत अच्छी बात […]

विज्ञापन
कुछ दिन पहले महिला दिवस मनाया गया. महिला सशक्तीकरण के लिए यह जरूरी भी है. आज महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बदलते समय के साथ उन्हें बराबरी का मौका मिलना ही चाहिए.
समाज में महिलाओं को सम्मान मिलना बहुत अच्छी बात है, लेकिन जब महिलाओं को पुरुषों की बराबरी पर लाया जा रहा है, तो सिर्फ महिला दिवस ही क्यों मनाया जा रहा है? दुनिया का कोई व्यक्ति ‘पुरुष दिवस’ क्यों नहीं मनाता? सिर्फ महिला दिवस मनाना भेदभाव की तरह लगता है. माना कि महिलाओं को ज्यादा प्रोत्साहन देने की जरूरत है, पर समाज को आगे ले जाने और विकास के लिए पुरु षों की भी तो जरूरत है. आज देश को महिलाओं पर नाज है, पर पुरुषों को नजरअंदाज न किया जाये.
पालूराम हेंब्रम, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola