आखिर कैसे होगा ग्रामीणों का विकास

वैसे तो ग्रामीणों के विकास की बात हर कोई करता है, चाहे वह मंत्री हो या फिर संतरी. लेकिन इस पर कोई विचार नहीं करता कि आखिर ग्रामीणों का विकास कैसे हो? आज भी देश में पुराने कानूनों के सहारे लोकतंत्र की गाड़ी हांकी जा रही है. जिस समय ये कानून लागू किये गये थे, […]
वैसे तो ग्रामीणों के विकास की बात हर कोई करता है, चाहे वह मंत्री हो या फिर संतरी. लेकिन इस पर कोई विचार नहीं करता कि आखिर ग्रामीणों का विकास कैसे हो? आज भी देश में पुराने कानूनों के सहारे लोकतंत्र की गाड़ी हांकी जा रही है. जिस समय ये कानून लागू किये गये थे, तब देश में गांव अधिक और शहर कम थे, देश अंगरेजों के हाथों गुलाम था.
आज आजादी के 67 साल बाद भी पुराने डंडे से पुरानी लकीर पीटना कहां तक तर्कसंगत है? आजादी के पहले और इसके कुछ सालों बाद तक गांवों में लोगों के खर्च कम थे. लोग खेती पर निर्भर थे और ज्यादातर वस्तुओं का घरेलू उत्पादन होता था. इसलिए शहरी कामगारों की तुलना में ग्रामीणों का वेतन कम था, लेकिन आज हर जगह उत्पादन घटा है और आमदनी भी. इसलिए अब ग्रामीणों का विकास भी जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




