राजपथ पर नारी शक्ति का उम्दा प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2015 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

नेपोलियन बोनापार्ट ने कहा था, ‘तुम मुङो एक अच्छी मां दो, मैं तुम्हें महान राष्ट्र दूंगा.’ वास्तव में नारी शक्ति महान शक्तियों में से एक है. इसका जीता-जागता उदाहरण हमें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के परेड में देखने को मिला. भारत के 66वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक राजपथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा […]
विज्ञापन
नेपोलियन बोनापार्ट ने कहा था, ‘तुम मुङो एक अच्छी मां दो, मैं तुम्हें महान राष्ट्र दूंगा.’ वास्तव में नारी शक्ति महान शक्तियों में से एक है. इसका जीता-जागता उदाहरण हमें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के परेड में देखने को मिला. भारत के 66वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक राजपथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत की सैन्य शक्तियों के साथ सांस्कृतिक विविधताओं के साथ यहां की नारी शक्ति को भी बखूबी समझा. इसमें मुख्य आकर्षण सेना के तीनों अंगों की महिला अधिकारियों का दस्ता था.
इससे पहले राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति को वायुसेना की विंग कमांडर पूजा ठाकुर की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यह पहला मौका था, जब राष्ट्रपति भवन में दुनिया के सबसे बड़े ताकतवर व्यक्ति को महिला सैन्य अधिकारियों ने सम्मान दिया. यह हमारे लिए गौरव की बात है.
मो शाहनवाज अंसारी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




