निजी बसों का परिचालन हो अनुशासित

Published at :02 Feb 2015 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
निजी बसों का परिचालन हो अनुशासित

झारखंड में मनमाने तरीके से निजी बसों का संचालन किया जा रहा है. सुरक्षित यात्र और किराये में कमी के नाम पर सवारियों को ठगा जा रहा है. निजी बसों के संचालक मनमानी कर रहे हैं, तो सरकार मूक दर्शक बन कर तमाशा देख रही है. बीच रास्ते में ही सवारियों को उतार दिया जाता […]

विज्ञापन
झारखंड में मनमाने तरीके से निजी बसों का संचालन किया जा रहा है. सुरक्षित यात्र और किराये में कमी के नाम पर सवारियों को ठगा जा रहा है. निजी बसों के संचालक मनमानी कर रहे हैं, तो सरकार मूक दर्शक बन कर तमाशा देख रही है. बीच रास्ते में ही सवारियों को उतार दिया जाता है, उनकी जान-माल को लेकर न तो मालिकों और न ही सरकार को चिंता है.
डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के नाम पर लोगों को सरेराह लूटा जा रहा है. सरकारी स्तर पर डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमतों में कमी कर दी गयी है, लेकिन बस संचालकों ने अब भी किराये में कमी नहीं की है. आज भी मनमाने तरीके से किराये की वसूली की जा रही है. आज तक सरकार की ओर से कोई ऐसे निकाय का गठन नहीं किया गया है, जो मनमाने संचालकों पर नकेल कस सके. सरकार इस पर ध्यान दे.
अनूप कुमार सिन्हा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola