ऐसे कैसे बनेगा झारखंड में स्मार्ट सिटी

Published at :02 Feb 2015 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसे कैसे बनेगा झारखंड में स्मार्ट सिटी

राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने यहां के छह शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है और उन्होंने इसकी जानकारी बाकायदा दिल्ली दरबार को भी उपलब्ध करा दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार से धन की मांग भी की है, लेकिन विडंबना यह है कि स्मार्ट सिटी के लिए मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने यहां के छह शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है और उन्होंने इसकी जानकारी बाकायदा दिल्ली दरबार को भी उपलब्ध करा दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार से धन की मांग भी की है, लेकिन विडंबना यह है कि स्मार्ट सिटी के लिए मुख्यमंत्री महोदय को जो बुनियादी काम करने चाहिए थे, उसे अब तक पूरे नहीं किये गये.
यदि केंद्र सरकार धन भेज भी देती है, तो इसकी क्या गारंटी है कि उसका उसी मद में खर्च होगा. राज्य की जमीनी हकीकत को देखते हुए तो यही लगता है कि स्मार्ट सिटी की यह घोषणा कहीं सपना न बन कर रह जाये. स्थिति यह है कि बीते डेढ़ दशक में हजारीबाग सिलिकॉन सिटी नहीं बन सका, तो स्मार्ट सिटी क्या बनेगा. मुख्यमंत्री महोदय को घोषणा करने के पहले पुरानी योजनाओं पर गौर कर लेना चाहिए.
गणोश सिटू, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola