ऊर्जा संरक्षण के वास्ते सुलभता जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2015 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली से एलक्ष्डी बल्ब रियायती कीमत पर देने की शुरुआत की है. यह एक ऐसी तकनीक पर आधारित बल्ब है, जो बिजली बचाने में मदद करता है. उनकी यह पहल सराहनीय है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि यह आम लोगों को कम कीमत पर खुले बाजार […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली से एलक्ष्डी बल्ब रियायती कीमत पर देने की शुरुआत की है. यह एक ऐसी तकनीक पर आधारित बल्ब है, जो बिजली बचाने में मदद करता है. उनकी यह पहल सराहनीय है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि यह आम लोगों को कम कीमत पर खुले बाजार में उपलब्ध हो.
अब भी ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण इलाकों के लोग सीएफएल का इस्तेमाल करने के बजाय सस्ते बल्बों का प्रयोग कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण उनका महंगा होना है. देश में एक बार फिर ऊर्जा संकट विकराल रूप धारण करता जा रहा है. ऊर्जा संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्तर पर प्रयास जरूरी हैं. आज जरूरत इस बात की है कि लोग अक्षय ऊर्जा का प्रयोग अधिक करें, लेकिन यह तभी संभव है, जब इसके उपकरण सस्ते और सुलभ हों.
सुधीर कुमार, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




