हमेशा रहस्य ही बने रहे नेताजी

Published at :23 Jan 2015 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
हमेशा रहस्य ही बने रहे नेताजी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद भारत के बाद भी स्वदेश नहीं लौट सके. आजादी के पूर्व वे जब तक जिंदा रहे, तब भी वे रहस्य बने रहे और आजादी के बाद भी. अंग्रेजों ने उन्हें विश्व युद्ध का अपराधी बना दिया, तो हमारे देश की सरकारों और नेताओं ने उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया. […]

विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद भारत के बाद भी स्वदेश नहीं लौट सके. आजादी के पूर्व वे जब तक जिंदा रहे, तब भी वे रहस्य बने रहे और आजादी के बाद भी.
अंग्रेजों ने उन्हें विश्व युद्ध का अपराधी बना दिया, तो हमारे देश की सरकारों और नेताओं ने उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया. हाल में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान गये और उन्होंने वहां उनकी स्मृति खोजनी चाही, तो वहां उन्हें सही जानकारी नहीं मिल सकी. आज तक देश-दुनिया के लोगों को यह समझ में नहीं आया है कि नेताजी की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी या नहीं, क्योंकि अंग्रेजों के पास भी विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु का कोई ठोस सबूत नहीं है.
कभी यह कहा जाता रहा कि वे जापान में हैं, तो कभी यह मालूम हुआ कि वे रूस के किसी गांव में रह रहे हैं, लेकिन वास्तविकता कोई नहीं जानता.
आरएस मंडल, बरियारपुर मुंगेर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola