मिले कच्‍चा तेल सस्ता होने का लाभ

Published at :23 Jan 2015 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
मिले कच्‍चा तेल सस्ता होने का लाभ

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दाम में गिरावट के बावजूद आज भी देश की करीब 90 फीसदी जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि कच्चे तेलों के दाम में वृद्धि का भुगतान आम जनता को करना पड़ता है, लेकिन दाम कम होने का लाभ उसे नहीं दिया […]

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दाम में गिरावट के बावजूद आज भी देश की करीब 90 फीसदी जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि कच्चे तेलों के दाम में वृद्धि का भुगतान आम जनता को करना पड़ता है, लेकिन दाम कम होने का लाभ उसे नहीं दिया जाता.

जिस अनुपात में कच्चे तेल का दाम बढ़ने के साथ ही पेट्रोल-डीजल व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ा दिये जाते हैं, उसी अनुपात में कच्चे तेल का मूल्य घटने के साथ पेट्रोल-डीजल व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम घटने भी चाहिए. सरकार वाहन किराया कम करने के लिए ट्रांसपोर्ट संघों और संबंधित एजेंसियों पर दबाव बनाये. सत्ता पाने के लिए राजनेता मतदाताओं के सामने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को अपना मुद्दा बनाते हैं, लेकिन सत्ता पाते ही इसे भूल जाते हैं. आखिर क्यों?

अरविंद शर्मा, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola