नये लोगों को भी आजमायें पार्टियां

Published at :15 Jan 2015 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
नये लोगों को भी आजमायें पार्टियां

कुश्ती में नीचे दबे हुए पहलवान और दबंग से दबनेवाले कमजोर व्यक्ति के प्रति प्राय: हर किसी की सहानुभूति होती है. आज बेचारी कांग्रेस की भी इन्हीं दबे-कुचले हुए लोगों की तरह हो गयी है. यह पार्टी चुनावों में हमेशा पुराने चेहरों को आजमाती रही है. दिल्ली में होनेवाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चाहिए […]

विज्ञापन
कुश्ती में नीचे दबे हुए पहलवान और दबंग से दबनेवाले कमजोर व्यक्ति के प्रति प्राय: हर किसी की सहानुभूति होती है. आज बेचारी कांग्रेस की भी इन्हीं दबे-कुचले हुए लोगों की तरह हो गयी है.
यह पार्टी चुनावों में हमेशा पुराने चेहरों को आजमाती रही है. दिल्ली में होनेवाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चाहिए कि वह नये चेहरों को भी मैदान में उतरने का मौका दे. इससे पार्टी को कुछ न कुछ हासिल जरूर हो जायेगा. आज भी दिल्ली में उसके पास कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें चुनाव में आजमाया जा सकता है.
इन चेहरों के माध्यम से दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त मिल सकती है. इसके अलावा, कई पुराने चेहरे भी हैं, जो हाशिए पर धकेले जा चुके हैं, उन्हें भी पार्टी की ओर से बतौर उम्मीदवार इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें दोनों की भलाई है.
वेद प्रकाश, नरेला, दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola