भूमि अधिग्रहण के विरोध को समझें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2015 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड में जमीन अधिग्रहण एक प्रमुख समस्या है. बीते 14 सालों में विकास नहीं हो पाने का एक कारण जमीन अधिग्रहण नहीं होना भी है. इसके पीछे किसानों द्वारा जमीन नहीं देना है. अब सवाल उठता है कि आखिर जमीन अधिग्रहण का किसानों द्वारा क्यों विरोध किया जाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं. […]
विज्ञापन
झारखंड में जमीन अधिग्रहण एक प्रमुख समस्या है. बीते 14 सालों में विकास नहीं हो पाने का एक कारण जमीन अधिग्रहण नहीं होना भी है. इसके पीछे किसानों द्वारा जमीन नहीं देना है. अब सवाल उठता है कि आखिर जमीन अधिग्रहण का किसानों द्वारा क्यों विरोध किया जाता है.
इसके कई कारण हो सकते हैं. एक तो यह है कि किसानों को विस्थापन का भय सताता है. वस्तुत: झारखंड में भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को उनके हाल पर छोड दिया गया. दूसरा यह कि जब भी भूमि अधिग्रहण की बात आती है, तो ज्यादातर आदिवासियों की जमीन को ही लिया जाता है. आदिवासियों को जमीन जान से भी अधिक प्यारी होती है. लेकिन उनकी जमीन ले लेने के बाद, उनको पूछने वाला कोई नहीं होता है. नयी सरकार को इसे लेकर आ रही अड़चनों पर विशेष ध्यान देना होगा.
रूपलाल बेदिया, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




