मोदी में छिपा है झारखंडियों का सपना

Published at :27 Dec 2014 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी में छिपा है झारखंडियों का सपना

सियासी गलियारे में पहली बार झारखंड में किसी एक पार्टी ने बहुमत हासिल किया है. यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि झारखंडवासियों ने भाजपा को वोट नहीं किया. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपने सपनों को देखा है. पहली बार जनता ने अपना निजी स्वार्थ, […]

विज्ञापन
सियासी गलियारे में पहली बार झारखंड में किसी एक पार्टी ने बहुमत हासिल किया है. यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि झारखंडवासियों ने भाजपा को वोट नहीं किया. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपने सपनों को देखा है.
पहली बार जनता ने अपना निजी स्वार्थ, लालच, जातिवाद से ऊपर उठ कर भविष्य में विकास की सीढ़ी को देखा है. यह जनता की जीत है किसी पार्टी की नहीं. अब देखना यह है कि वाकई में मोदी जी झारखंड को अपना अभिन्न अंग मानते है या नहीं. अगर मानते हैं, तो स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, जो जनता के हित में है. आखिरकार जनता को जागना ही पड़ा. 14 साल बाद ही सही, झारखंड की जनता जागी तो है. वैसे भी किशोरावस्था में ही बालकों की बुद्धि का विकास भी होता है.
बी सूर्यवंशी, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola