आत्मा गवाही दे, तभी बदलें धर्म

Published at :27 Dec 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
आत्मा गवाही दे, तभी बदलें धर्म

धर्म परिवर्तन आज एक ऐसा मुद्दा है, जो कई दिनों से काफी चर्चा में है. यह सोचनेवाली बात है कि क्या सच में किसी का धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है. मेरे ख्याल से तो नहीं. कोई भी व्यक्ति अपने धर्म के साथ अपनी आत्मा और आस्था से जुड़ा होता है. ऐसा बहुत ही कम […]

विज्ञापन
धर्म परिवर्तन आज एक ऐसा मुद्दा है, जो कई दिनों से काफी चर्चा में है. यह सोचनेवाली बात है कि क्या सच में किसी का धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है. मेरे ख्याल से तो नहीं. कोई भी व्यक्ति अपने धर्म के साथ अपनी आत्मा और आस्था से जुड़ा होता है.
ऐसा बहुत ही कम होता है कि कोई किसी के दबाव या फिर बहकावे में आकर किसी अन्य धर्म को आत्मसात कर उसमें अपनी आस्था व्यक्त करता हो. जो व्यक्ति वर्षो से अपने धर्म के प्रति उदार होता है, क्या सही मायने में उसके धर्म को कुछ ही घंटों की बातचीत में इस तरह बदला जा सकता है. लोगों का यह सोचना शायद गलत होगा. क्योंकि कोई व्यक्ति तब तक अपने पुरातन धर्म का परिवर्तन नहीं कर सकता, जब तक कि उसकी आत्मा और इच्छा उसे ऐसा करने के लिए गवाही न देती हो, अन्यथा दबाव में किया गया परिवर्तन दुखदायी होता है.
टिकू सिंह, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola