तेल का भंडारण करने का वक्त

Published at :23 Dec 2014 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
तेल का भंडारण करने का वक्त

13 दिसंबर को प्रभात खबर की विशेष प्रस्तुति ‘विश्व राजनीति के दावं-पेच में चित्त हुआ कच्च तेल’ पढ़ा. तेल के दामों में कमी का असर भारत समेत दुनिया के अन्य देशों पर भी पड़ा है. तेल हमेशा अर्थव्यवस्था और विश्व बाजार को प्रभावित करता रहा है. भारत तेल के लिए ओपेक देशों पर निर्भर करता […]

विज्ञापन

13 दिसंबर को प्रभात खबर की विशेष प्रस्तुति ‘विश्व राजनीति के दावं-पेच में चित्त हुआ कच्च तेल’ पढ़ा. तेल के दामों में कमी का असर भारत समेत दुनिया के अन्य देशों पर भी पड़ा है. तेल हमेशा अर्थव्यवस्था और विश्व बाजार को प्रभावित करता रहा है. भारत तेल के लिए ओपेक देशों पर निर्भर करता है. सरकार को चाहिए कि वह तेल के दाम में आयी कमी का फायदा उठाये. सस्ते तेल को आयात कर भंडारण करे. वैसे तो तेल निर्यातक देशों का चिंतित होना लाजिमी है.

चूंकि उनकी आय का मुख्य स्नेत निर्यात ही है. फिलहाल भारत फायदे में है. बहुत हद तक महंगाई काबू में है. तेल को लेकर समय-समय पर मीडिया भयावह रिपोर्ट पेश करता रहा है. तेल से प्रभावित होना विश्व समुदाय की मजबूरी है, लेकिन इसका विकल्प खोजने के लिए वैज्ञानिकों को प्रयास करना चाहिए.

भगवान ठाकुर, तेनुघाट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola