लोगों को कब मिलेगा नया राशन कार्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2014 11:27 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड सरकार ने राज्य में सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत ‘राइट टू सर्विस’ लागू कर लोगों को 60 दिनों के अंदर राशन कार्ड उपलब्ध कराने की समयसीमा निर्धारित की है. तब सरकार ने कहा था कि नये राशन कार्ड का वितरण 26 जनवरी, 2012 से किया जायेगा. इसके बाद दूसरी तिथि 15 अगस्त, 2012 […]
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने राज्य में सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत ‘राइट टू सर्विस’ लागू कर लोगों को 60 दिनों के अंदर राशन कार्ड उपलब्ध कराने की समयसीमा निर्धारित की है. तब सरकार ने कहा था कि नये राशन कार्ड का वितरण 26 जनवरी, 2012 से किया जायेगा. इसके बाद दूसरी तिथि 15 अगस्त, 2012 निर्धारित की गयी.
इसके बावजूद राज्य के लोगों को अब तक राशन कार्ड नहीं दिया गया है. इस मसले पर सरकार ने मौन धारण कर लिया है. सरकार के उदासीन रवैये के कारण लोगों में अब नाराजगी और क्षोभ व्याप्त है. सरकार ढपोरशंखी भाषण देकर लोगों को गुमराह कर रही है. मैं आपके अखबार के माध्यम से कहना चाहता हूं कि क्या सरकार अपनी कही बात याद नहीं रखती या फिर हम जनता के लिए उसके पास समय नहीं है? सरकार इस पर जवाब दे.
सुधीर कुमार, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




