अभियान में पलीता लगा रहे बाबू

Published at :27 Nov 2014 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
अभियान में पलीता लगा रहे बाबू

झारखंड में पहले चरण का मतदान हो चुका है. चारों तरफ मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके बावजूद काफी संख्या में लोग अब भी मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवा पाये हैं. कुछ लोग अब भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं. जिन मतदाताओं […]

विज्ञापन
झारखंड में पहले चरण का मतदान हो चुका है. चारों तरफ मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके बावजूद काफी संख्या में लोग अब भी मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवा पाये हैं. कुछ लोग अब भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं. जिन मतदाताओं के नाम पहले से दर्ज थे, उनके नाम सूची से गायब हो गये हैं.
वे दोबारा अपना नाम डलवाने के लिए काफी दिनों से प्रयत्न कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी भटकना पड़ रहा है. लगता है कि इस बार से अपना मत डालने से वंचित ही रह जायेंगे. चुनाव आयोग एक ओर लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, तो दूसरी ओर सरकारी बाबू और अफसर इस अभियान में पलीता लग रहे हैं. इस ओर विशेष ध्यान देने की सख्त जरूरत है, ताकि अधिक संख्या में लोग वोट डाल सकें.
सरिता रानी, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola