नशामुक्त राज्य का निर्माण

झारखंड के कुछ इलाकों में शराब की लत को दूर करने के लिए नारी समाज ने जो मोरचा खोल रखा है, वह वास्तव में सराहनीय है. इस काम में अगर सरकार व प्रशासन का सहयोग मिल जाये, तो निश्चय ही हमारा झारखंड एक नशामुक्त राज्य के कतार में सबसे आगे होगा. इसके साथ ही, पान […]
झारखंड के कुछ इलाकों में शराब की लत को दूर करने के लिए नारी समाज ने जो मोरचा खोल रखा है, वह वास्तव में सराहनीय है. इस काम में अगर सरकार व प्रशासन का सहयोग मिल जाये, तो निश्चय ही हमारा झारखंड एक नशामुक्त राज्य के कतार में सबसे आगे होगा. इसके साथ ही, पान मसाला/गुटखा खरीदने और बेचने पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, नहीं तो लोग धीरे-धीरे इस मीठे जहर की चपेट में आ कर कई बिमारियों को अपने शरीर में मेहमान बना लेंगे.
आज जहां महिलाओं ने गृह कार्य में व्यस्त रहते हुए भी शराब पीने और बेचने के खिलाफ मोरचा खोला है, तो क्या सरकार/प्रशासन/समाज का यह कर्तव्य नहीं है कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए कुछ ऐसे प्रयास करे जिससे राज्य हर प्रकार के नशे से मुक्त होकर मॉडल राज्य की एक नयी छवि पेश करे!
संतोष कुमार, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




