झारखंड की उम्मीदें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 4:22 AM
विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन की जीत के बाद भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि राज्य के लिए यह एक नया अध्याय है और यह अध्याय एक मील का पत्थर साबित होगा. जनता की भी यही उम्मीद है और इसी वजह से उन्हें जनादेश हासिल हुआ है. उनके सामने कई चुनौतियां हैं. प्राकृतिक […]
विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन की जीत के बाद भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि राज्य के लिए यह एक नया अध्याय है और यह अध्याय एक मील का पत्थर साबित होगा. जनता की भी यही उम्मीद है और इसी वजह से उन्हें जनादेश हासिल हुआ है. उनके सामने कई चुनौतियां हैं. प्राकृतिक संसाधनों के लिहाज से झारखंड एक बहुत धनी राज्य है, लेकिन करीब 37 फीसदी जनता आज भी गरीबी रेखा से नीचे बसर करने के लिए बेबस है. जब राज्य का गठन हुआ था, उसे गरीब राज्य की श्रेणी में रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










