प्रेरणा के स्रोत महेंद्र सिंह धोनी
Updated at : 26 Dec 2019 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पंद्रह वर्ष पूरे कर लिये हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह काफी खुशी कि बात है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अपरंपरागत बैटिंग प्रविधि, शानदार विकेटकीपिंग के हुनर एवं बेखौफ कप्तानी की बदौलत ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट का विश्व में […]
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पंद्रह वर्ष पूरे कर लिये हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह काफी खुशी कि बात है.
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अपरंपरागत बैटिंग प्रविधि, शानदार विकेटकीपिंग के हुनर एवं बेखौफ कप्तानी की बदौलत ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट का विश्व में नक्शा बदला, बल्कि टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में नयी ऊंचाइयों पर भी पहुंचाया.
अपनी सकारात्मक सोच एवं कभी न हार माननेवाले रवैये के कारण वे भारत में रहनेवाले अनेकों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही एक मजबूत स्तंभ की तरह रहे हैं.
एक छोटे से शहर के निवासी होने के बावजूद उन्होंने यह साबित किया की अगर इंसान में अपने सपनों को पूरा करने की सच्ची लगन एवं दृढ़ संकल्प हो, तो जीवन मे कठिन परिस्थितियां होने के बावजूद उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता.
तुषार आनंद, पटना, बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




