तब तो घूमने भी नहीं जायेंगे दिल्ली

Published at :06 Aug 2014 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
तब तो घूमने भी नहीं जायेंगे दिल्ली

पिछले दिनों दिल्ली भाजपा के जाने-माने नेता विजय गोयल जी के इस वक्तव्य का मैं समर्थन करता हूं कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का अगर समुचित विकास हो तो यहां के लोग अपने घर-परिवार को छोड़ कर रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में नहीं जायेंगे. आज तक केंद्र में बनी लगभग सभी […]

विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली भाजपा के जाने-माने नेता विजय गोयल जी के इस वक्तव्य का मैं समर्थन करता हूं कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का अगर समुचित विकास हो तो यहां के लोग अपने घर-परिवार को छोड़ कर रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में नहीं जायेंगे.

आज तक केंद्र में बनी लगभग सभी सरकारों ने बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार ही किया है. इस बार केंद्र की सत्ता में नरेंद्र मोदी सरकार को बनाने में इन दोनों राज्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, भाजपा को उत्तर प्रदेश से 73 और बिहार 31 सीटें मिली हैं.

तो गोयल साहब को चाहिए कि इन दोनों राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएं, ताकि दोनों राज्यों का समुचित विकास हो और गोयल साहब यदि ऐसा हो जाये तो हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि हम दिल्ली नौकरी तो क्या, घूमने भी नहीं जायेंगे.

– शशि शेखर बल, देवघर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola