विकास बनाम विनाश

Published at :05 Aug 2014 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
विकास बनाम विनाश

‘सबका साथ, सबका विकास’- यह नरेंद्र मोदी का वह नारा है, जिसके आधार पर भाजपा ने सत्ता प्राप्त की और जिसने पड़ोसी राष्ट्रों को ही नहीं, अपितु मोदी को वीजा न देनेवाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी भारत का मुरीद बना दिया. ओबामा की ओर से मोदी को अमेरिका आने एवं सीनेट को […]

विज्ञापन

‘सबका साथ, सबका विकास’- यह नरेंद्र मोदी का वह नारा है, जिसके आधार पर भाजपा ने सत्ता प्राप्त की और जिसने पड़ोसी राष्ट्रों को ही नहीं, अपितु मोदी को वीजा न देनेवाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी भारत का मुरीद बना दिया.

ओबामा की ओर से मोदी को अमेरिका आने एवं सीनेट को संबोधित करने का निमंत्रण भेजा गया है. परंतु मोदी के विकास का एजेंडा लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करनेवाले राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा. ऐसे नेताओं के पास मोदी विरोध का कोई ठोस मुद्दा नहीं इसलिए ये अमन-चैन के दुश्मन बन कर देश में अशांति और अस्थिरता फैला रहे हैं.

आज हमारे देश में ही नहीं, बल्किसंपूर्ण विश्व में विकास बनाम विनाश के मध्य प्रतिद्वंद्विता आरंभ हो चुकी है. अत: शांति व विकास के पक्षधर देश व जनता को निष्क्रि यता त्याग कर एकजुट होना होगा.

रमेश सिंह, बड़वाटोली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola