ट्रेनों में यात्री सुविधा का ख्याल रहे

Published at :01 Aug 2014 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्री सुविधा का ख्याल रहे

सफर के दौरान जो चीज जरूरी होती है, वह है खाना-पानी. कम दूरी की यात्रा में अधिकतर यात्री अपने साथ खाने-पीने की चीजें लेकर चलते हैं. लेकिन जब दूर की यात्रा हो, तो यात्रियों को प्लेटफार्म पर बिकनेवाले भोज्य पदार्थो एवं ट्रेनों में मिलनेवाले खाने पर निर्भर रहना पड़ता है. राजधानी, दुरंतो एवं शताब्दी जैसी […]

विज्ञापन

सफर के दौरान जो चीज जरूरी होती है, वह है खाना-पानी. कम दूरी की यात्रा में अधिकतर यात्री अपने साथ खाने-पीने की चीजें लेकर चलते हैं. लेकिन जब दूर की यात्रा हो, तो यात्रियों को प्लेटफार्म पर बिकनेवाले भोज्य पदार्थो एवं ट्रेनों में मिलनेवाले खाने पर निर्भर रहना पड़ता है.

राजधानी, दुरंतो एवं शताब्दी जैसी विशेष ट्रेनों में किराये के साथ सुविधाओं का दाम ले लिया जाता है, तो यह सोच कर यात्री तसल्ली करते हैं कि खाने-पीने का सामान ढोने के झंझट से छुटकारा है. लेकिन जब ऐसी सर्वसुविधासंपन्न ट्रेनों में खाने-पीने की चीजें नकली और खराब मिलें, तो गुस्सा आना स्वाभाविक है.

कभी खाने में तिलचट्टा मिलता है, तो कभी मिनरल वाटर के नाम पर प्लेटफार्म का पानी दे दिया जाता है. रेल किराया बढ़ने से लोगों को लगा कि यात्राी सुविधाएं बेहतर होंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

मनीष वर्मा, धनबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola