राज्य सरकार में दूरदर्शिता की कमी

Published at :31 Jul 2014 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार में दूरदर्शिता की कमी

झारखंड सरकार की दूरदर्शिता की कमी के कारण इसके सारे काम सवालों के घेरे में आते जा रहे हैं. चाहे वह शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया हो या विकास की कोई भी अन्य योजना.कक्षा एक से लेकर पांच तक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया बड़ी मुश्किल से एक साल देर से शुरू हो पायी. विज्ञापन निकालने से पहले उसे […]

विज्ञापन

झारखंड सरकार की दूरदर्शिता की कमी के कारण इसके सारे काम सवालों के घेरे में आते जा रहे हैं. चाहे वह शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया हो या विकास की कोई भी अन्य योजना.कक्षा एक से लेकर पांच तक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया बड़ी मुश्किल से एक साल देर से शुरू हो पायी. विज्ञापन निकालने से पहले उसे संशोधित करना जरूरी समझा जाता है, लेकिन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के बाद सरकार की नींद खुलती है.

इसे दूरदर्शिता की कमी नहीं कहेंगे तो और क्या? शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव को पहले से यह सब सोचना चाहिए था. ऐसे में शिक्षक बनने की आस लगाये बैठे अभ्यर्थियों को कहीं निराशा हाथ न लगे. अत: माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से अनुरोध है कि अविलंब इसका कोई समाधान निकालें और नियुक्ति प्रक्रिया को तुरंत संपन्न करायें, क्योंकि चुनाव सिर पर हैं.

राजीव लोचन राठौर, पश्चिमी सिंहभूम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola