कैसे बचेंगे प्रकृति के तांडव से ?

Published at :30 Jul 2014 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे बचेंगे प्रकृति के तांडव से ?

दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण, बढ़ती आबादी से त्रस्त शहर, वनों को निगलती गगनचुंबी इमारतें, सूखा, विनाशकारी आंधी और चक्रवात. यह सब हमारी ही करतूतों का प्रतिफल है.जिस प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया, उसी को हम अपने क्षणिक लाभ के लिए नष्ट करने पर तुले हैं. अगर हम यह सोचते हैं कि मनुष्य से ताकतवर कुछ […]

विज्ञापन

दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण, बढ़ती आबादी से त्रस्त शहर, वनों को निगलती गगनचुंबी इमारतें, सूखा, विनाशकारी आंधी और चक्रवात. यह सब हमारी ही करतूतों का प्रतिफल है.जिस प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया, उसी को हम अपने क्षणिक लाभ के लिए नष्ट करने पर तुले हैं.

अगर हम यह सोचते हैं कि मनुष्य से ताकतवर कुछ भी नहीं, तो यह हमारी भूल भी है और बेवकूफी भी. इनसान विज्ञान के क्षेत्र में चाहे कोसों आगे निकल चुका हो, लेकिन जब बारी प्रकृति के तांडव की आती है तो उसका अंजाम सिर्फ मौत, मातम और तबाही होती है.

हमें अपनी अगली पीढ़ी को संरक्षित रखने के लिए पर्यावरण प्रदूषण से यथाशीघ्र निबटना होगा. अगर ऐसा न हुआ तो पूरी धरती का सत्यानाश तय है और यह खूबसूरत धरा जीवों का बसेरा न होकर जीवविहीन भूभाग में बदल जायेगी.

श्रीकांत ओझा, धनबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola