ePaper

कांग्रेसी नेताओं का रुख बदला

Updated at : 19 Aug 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसी नेताओं का रुख बदला

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का जनसंख्या नियंत्रण और प्लास्टिक पर प्रतिबंध को सरकार के ठोस कदमों के साथ जन अभियान बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर भाषण की तारीफ करना एक सकारात्मक पहल है. इसी तरह पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस नये जनवादी प्रोग्राम से पूरी तरह सहमति जतायी […]

विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का जनसंख्या नियंत्रण और प्लास्टिक पर प्रतिबंध को सरकार के ठोस कदमों के साथ जन अभियान बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर भाषण की तारीफ करना एक सकारात्मक पहल है.
इसी तरह पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस नये जनवादी प्रोग्राम से पूरी तरह सहमति जतायी है. महज विरोध के लिए विरोध करना कभी उचित नहीं होता. इसलिए ऐसी सकारात्मक और अच्छी पहल व सहयोग से ही पार्टी एक अच्छा संदेश देकर एक नयी और अच्छी शुरुआत कर रही है. स्वस्थ लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष भी बहुत जरूरी होता है. आज कांग्रेस की कार्य प्रणाली और सोच में बुनियादी बदलाव की सख्त जरूरत है, जिसमें वह बिल्कुल नयी और आकर्षक दिखाई देगी.
वेद मामूरपुर, नरेला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola