सत्ता की राजनीति का चरित्र

Published at :25 Jul 2014 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
सत्ता की राजनीति का चरित्र

सत्ता की राजनीति का चरित्र ही कुछ ऐसा है कि कल तक हम जिन्हें गरियाते नहीं थकते थे, उन्हीं के साथ आज बाहों में बाहें डाल कर जनता के सामने रासलीला रचाने को उत्सुक हैं.नीतीश कुमार जब बिहार के सिंहासन पर बैठे थे, तो उसकी एक बड़ी वजह थी कि वह विकल्प के रूप में […]

विज्ञापन

सत्ता की राजनीति का चरित्र ही कुछ ऐसा है कि कल तक हम जिन्हें गरियाते नहीं थकते थे, उन्हीं के साथ आज बाहों में बाहें डाल कर जनता के सामने रासलीला रचाने को उत्सुक हैं.नीतीश कुमार जब बिहार के सिंहासन पर बैठे थे, तो उसकी एक बड़ी वजह थी कि वह विकल्प के रूप में सामने आये थे. अवाम उस वक्त खुद को लालू की परछाई से भी दूर रखना चाहती थी.

लोजपा, कांग्रेस, राजद को अतीत में बिहार की जनता ने देख लिया था. विकल्प जदयू और भाजपा का गंठबंधन था. लेकिन जब से अल्पसंख्यकों के वोटों पर नजरें गड़ाये बैठे नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपना याराना तोड़ा, उसी दिन से उनके सितारे गर्दिश में जाने शुरू हो गये थे.

फिलहाल राजनीतिक भविष्य तलाश रहे नीतीश कुमार का राजद प्रेम कहीं आत्मघाती न सिद्ध हो, क्योंकि गलत के साथ जानेवाला गलत ही माना जायेगा.

नितेश त्रिपाठी, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola