यह हमारा दुर्भाग्य ही तो है!

Published at :23 Jul 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
यह हमारा दुर्भाग्य ही तो है!

झारखंड में विधानसभा चुनाव होने को हैं. पिछले साल 13 जुलाई को झामुमो-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गंठबंधन की सरकार ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शपथ ली थी और इसके पहले भी कई बार मंत्रियों के शपथ और मंत्रिमंडल के विस्तार का खेल हो चुका है. इस राज्य की जनता 14 साल से यही देखते आ रही है. […]

विज्ञापन

झारखंड में विधानसभा चुनाव होने को हैं. पिछले साल 13 जुलाई को झामुमो-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गंठबंधन की सरकार ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शपथ ली थी और इसके पहले भी कई बार मंत्रियों के शपथ और मंत्रिमंडल के विस्तार का खेल हो चुका है. इस राज्य की जनता 14 साल से यही देखते आ रही है. लेकिन उसका विकास कब और कैसे होगा, इसकी सुधि किसे है?

यह दुर्भाग्य ही तो है कि झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसके बनने के 14 सालों में कोई भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायी और इसी वजह से यहां तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लगाना पड़ा. यहां अब तक बनी हर सरकार अस्थिर, खोखली रही है. अब यहां चुनाव होने को हैं, उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार हम एक स्थिर सरकार देखेंगे, जो सत्ता लोलुप न होकर जनता के विकास की सोचेगी.

सौरभ रॉय, मधुकम, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola