निजी स्कूलों की मनमानी पर चुप्पी क्यों?

Published at :23 Jul 2014 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी पर चुप्पी क्यों?

हर साल अप्रैल-मई के महीने में अखबारों में निजी स्कूलों में किताब-कॉपी के नाम पर अभिभावकों से अधिक शुल्क वसूलने की खबरें छपती हैं. यही नहीं, स्कूल प्रशासन बच्चों की पेाशाक, उनके जूते-बैग इत्यादि पर भी भारी कमीशन खाते हैं. आम तौर पर ऐसे स्कूलों में छात्रों और उनके अभिभावकों को एक तय दुकान से […]

विज्ञापन

हर साल अप्रैल-मई के महीने में अखबारों में निजी स्कूलों में किताब-कॉपी के नाम पर अभिभावकों से अधिक शुल्क वसूलने की खबरें छपती हैं. यही नहीं, स्कूल प्रशासन बच्चों की पेाशाक, उनके जूते-बैग इत्यादि पर भी भारी कमीशन खाते हैं. आम तौर पर ऐसे स्कूलों में छात्रों और उनके अभिभावकों को एक तय दुकान से कपड़े, बैग, किताब-कॉपियां खरीदने की बात कही जाती है.

इन दुकानों की स्कूल के साथ कमीशन की सेटिंग रहती है. और जो सामान बाजार में सौ रुपये में मिल रहा होता है, उसे वे दो सौ रुपये का बेचते हैं. इस खेल में फायदा तो स्कूलवालों और दुकानदारों का तो पूरा होता है, लेकिन पिसते हैं अभिभावक और छात्र. लेकिन सवाल यह है कि जब इससे जुड़ी खबरें हर साल छपती हैं तो कोई इन स्कूलों की मनमानी पर लगाम क्यों नहीं लगाता है?

धीरज अग्रवाल, बोकारो स्टील सिटी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola