जमाखोरी है महंगाई की वजह

महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सरकार इसे कम करने के प्रयास तो कर रही है, परंतु उठाये गये कदम पर्याप्त नहीं हैं. बढ़ती महंगाई का एकमात्र कारण है गोदामों में अनाज को बंद रखना. जमाखोरों के खिलाफ कड़े कानून बनाये जाने चाहिए, ताकि वे अनाज को जमा न कर सकें . एक तरफ भारी […]
महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सरकार इसे कम करने के प्रयास तो कर रही है, परंतु उठाये गये कदम पर्याप्त नहीं हैं. बढ़ती महंगाई का एकमात्र कारण है गोदामों में अनाज को बंद रखना. जमाखोरों के खिलाफ कड़े कानून बनाये जाने चाहिए, ताकि वे अनाज को जमा न कर सकें . एक तरफ भारी मात्र में अनाज सड़ा कर फेंका जाता है, तो दूसरी तरफ हजारों लोग भूख से जान गंवा बैठते हैं.
ये कैसा नियम है? अपने मुनाफे के कारण बिचौलिये लोगों की जान से भी खेल जाते हैं. देशभर में सैकड़ों की संख्या में ऐस बड़े-बड़े गोदाम बने हुए हैं, जहां विभिन्न भागों से प्रतिदिन चोरी-छिपे अनाज, दालें आदि लाये जाते हैं. इन गोदामों में इतना भंडार मौजूद है कि पूरे वर्ष तक देशभर के लोगों की जरूरतें पूरी हो सकती हैं. इस मामले में केंद्र सरकार को शीघ्र ही उचित कदम उठाने चाहिए.
राजेश कुमार झा, पलामू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




