बुलेट ट्रेन से पहले मौजूदा हाल सुधारें

Published at :19 Jul 2014 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन से पहले मौजूदा हाल सुधारें

मोदी सरकार देश के विकास को गति देना चाहती है इसीलिए उसने देश में बुलेट ट्रेन, तेज रफ्तार की अन्य गाड़ियां और प्रीमियम एसी रेलगाड़ियां चलाने का एलान किया है. देश में विश्वस्तरीय गाड़ियां चलें, यह कौन नहीं चाहेगा! पर सवाल यह है कि देश में मौजूदा रेल नेटवर्क की जो बदहाली है, क्या उसमें […]

विज्ञापन

मोदी सरकार देश के विकास को गति देना चाहती है इसीलिए उसने देश में बुलेट ट्रेन, तेज रफ्तार की अन्य गाड़ियां और प्रीमियम एसी रेलगाड़ियां चलाने का एलान किया है. देश में विश्वस्तरीय गाड़ियां चलें, यह कौन नहीं चाहेगा! पर सवाल यह है कि देश में मौजूदा रेल नेटवर्क की जो बदहाली है, क्या उसमें भी सुधार होगा?

ट्रेनों में यात्रियों के आरामदेह सफर के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा, डब्बों में पानी की उपलब्धता, समय पर परिचालन जैसी व्यवस्थाओं को सभी पूर्ववर्ती सरकारों ने भी सुधारने की घोषणाएं कीं, पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही. देखना है इस सरकार की घोषणाओं में कितनी सच्चाई है. इस देश में विकास का ऐसा मॉडल चल रहा है जिसमें विषमता बढ़ती जा रही है. यह रेल बजट उसी व्यवस्था को मजबूत करता है. वर्तमान सुधार कर भविष्य बेहतर बनायें तो अच्छा हो.

बसंत हेतमसरिया, रामगढ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola