ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण

Published at :18 Jul 2014 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण

वेद प्रताप वैदिक द्वारा कश्मीर मुद्दे पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. एक वरिष्ठ पत्रकार होने के नाते उन्हें देश की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए. इसमें कोई संदेह नहीं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कश्मीर के अलग देश बनाने की बात निश्चित तौर पर निंदनीय है. ऐसा नहीं है कि कश्मीर […]

विज्ञापन

वेद प्रताप वैदिक द्वारा कश्मीर मुद्दे पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. एक वरिष्ठ पत्रकार होने के नाते उन्हें देश की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए. इसमें कोई संदेह नहीं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कश्मीर के अलग देश बनाने की बात निश्चित तौर पर निंदनीय है.

ऐसा नहीं है कि कश्मीर की आजदी को लेकर ऐसा पहली बार कहा गया है, इससे पहले भी प्रशांत भूषण और अरुंधति राय जैसे लोग कश्मीर की आजदी की वकालत करते रहे हैं, जिसके लिए उनकी आलोचना भी हो चुकी है. लेकिन सरकार को भी ऐसे बयानों को लेकर सख्ती से पेश आना चाहिए, क्योंकि ऐसी बातों से विदेशों में कश्मीर को लेकर गलत संदेश जा रहा है. वैदिक जी ने एक अच्छी बात यह कही कि कश्मीर के लोगों को भी वही आजदी और सुविधाएं मिलनी चाहिए, जैसी देश के अन्य प्रांत के लोगों को मिलती हैं.

विवेकानंद विमल, पाथरौल, मधुपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola