सारा दोष महिलाओं पर ही क्यों?

Published at :16 Jul 2014 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
सारा दोष महिलाओं पर ही क्यों?

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं. वे निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं और इस पथ पर उन्हें कामयाबी भी हासिल हो रही है, लेकिन इस कामयाबी में उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वो हकदार हैं. समाज में महिलाओं के […]

विज्ञापन

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं. वे निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं और इस पथ पर उन्हें कामयाबी भी हासिल हो रही है, लेकिन इस कामयाबी में उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वो हकदार हैं. समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध तो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

रात हो या दिन, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. घर से बाहर निकलते वक्त उनके अंदर एक ही डर समाया रहता है कि क्या वह सही-सलामत वापस घर लौट पायेंगी? इन बढ़ते अपराधों पर अब तक सरकार और उसके खोखले कानून कोई लगाम नहीं लगा पाये हैं. उल्टा महिलाओं को ही लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं. कोई उनके परिधान को दोषी ठहराता है तो कोई उनके चरित्र को, लेकिन अत्याचायिों को कोई कुछ नहीं कहता. ऐसा क्यों?

दिव्या सिन्हा, बारीडीह, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola