ePaper

अफवाह फैलाने से बचें

Updated at : 21 May 2019 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
अफवाह फैलाने से बचें

अभी-अभी लोकसभा चुनाव खत्म हुआ है और लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ अपना कीमती वोट अपने मनपसंद उम्मीदवार को दिया, लेकिन एक बात जो मुझे बहुत बुरी लगी, वह यह है कि कुछ लोगों की शरारत के कारण दूसरे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वह महज अफवाह थी कि जिन लोगों का […]

विज्ञापन

अभी-अभी लोकसभा चुनाव खत्म हुआ है और लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ अपना कीमती वोट अपने मनपसंद उम्मीदवार को दिया, लेकिन एक बात जो मुझे बहुत बुरी लगी, वह यह है कि कुछ लोगों की शरारत के कारण दूसरे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

वह महज अफवाह थी कि जिन लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, वे भी आधार कार्ड और दो फोटो की मदद से वोट डाल सकते हैं. इस अफवाह को हजारों लोगों ने बिना सत्यापन और बिना कुछ सोचे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया.
नतीजा यह हुआ कि बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को नाहक परेशान होना पड़ा और मतदान केंद्रों से निराश होकर लौटना पड़ा, जिन्होंने इस तरह के पोस्ट पर जरा भी भरोसा किया. मैं सभी लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि ऐसी अफवाह आप न फैलाएं और न ही ऐसा करने में भागीदार बनें.
अंकित वर्णवाल, इमेल से.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola