सरकारी स्कूलों में सुविधा बढ़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2019 2:48 AM
अगर सरकारी स्कूल में सुविधाएं नहीं बढ़ाई गयी, तो प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी करेंगी ही. इसलिए सरकार को इस पर ध्यान देनी चाहिए. केंद्र सरकार और राज्य सरकार अगर चाहेगी, तो यह मुमकिन हो सकता है. अगर बेहतर सुविधा बच्चों को मिलती है तो गरीब बच्चों का ही सबसे ज्यादा भला होगा. यहां विश्व स्तर […]
अगर सरकारी स्कूल में सुविधाएं नहीं बढ़ाई गयी, तो प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी करेंगी ही. इसलिए सरकार को इस पर ध्यान देनी चाहिए. केंद्र सरकार और राज्य सरकार अगर चाहेगी, तो यह मुमकिन हो सकता है. अगर बेहतर सुविधा बच्चों को मिलती है तो गरीब बच्चों का ही सबसे ज्यादा भला होगा. यहां विश्व स्तर की सुविधा की बात हो रही है.
अगर ऐसा हुआ तो प्राइवेट स्कूल की छुट्टी हो जायेगी. फीस काफी कम करते हुए बेहतर सुविधा देने के लिए विवश हो जायेंगे. राज्य स्तर का बोर्ड तो है ही. जितने भी केंद्रीय स्तर के बोर्ड हैं, उन सबने तो पूरे देश में कई स्कूलों को फ्रेंचाइजी दे रखी है और पैसा कमा रहे हैं.
क्या कोई ऐसा बोर्ड हैं जो सिर्फ बेहतर गुणवत्ता के लिए हो और फीस बिल्कुल नाम के बराबर हो. अगर भारत को एक सशक्त शिक्षित देश बनाना चाहते हैं तो सरकार को इस दिशा में कदम उठाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










